जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प: बीडीओ

जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प: बीडीओ  
पट्टी।विकास खंड पट्टी परिसर में शनिवार को भूजल सप्ताह के तीसरे दिन भूजल संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं भूजल संसाधनों के प्रति आम जनमानस विशेष रूप से जागरूक करने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर इस वर्ष भूजल सप्ताह आयोजन के मुख्य विचार बिन्दु “जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प“ के दृष्टिगत उपस्थित लोगों से जल संरक्षण के छोटे-छोटे उपायों को अपनाकर जल संचयन का आह्वान किया गया।
खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि जल है तो कल है। इसका अंधाधुंध दुरुपयोग करने से वर्तमान समय में पीने योग्य पानी का संकट खड़ा हो गया है। जल के बिना मानव सभ्यता की कल्पना नहीं की जा सकती है। लघु सिंचाई विभाग के जेई एमआई रामबचन ने कहा कि जानकारी के अभाव में व अनदेखी के चलते लोग जल दोहन व जल का दुरुपयोग करते हैं जिसका मानव जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। धीरे-धीरे हम लोग बोतल में पानी की दशा में आ गए हैं। फसलों में उचित प्रशिक्षण के अभाव में सिंचाई हेतु जल का दुरुपयोग करते हैं। हम सभी छोटे-छोटे प्रयासों से जल की बचत कर सकते हैं। बरसात के समय जल संचयन की नितांत आवश्यकता है। इस अवसर पर एडीओ आईएसबी राजेश कुमार, बोरिंग टेक्नीशियन रामकरन, विपिन पांडेय, अनूप कसौधन, प्रमोद मौर्य, रोहित धुरिया आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज