अखिल भारतीय सर्वजनहित पार्टी ने प्रतापगढ़ में किया जिला कार्यकारिणी का विस्तार, पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

अखिल भारतीय सर्वजनहित पार्टी ने प्रतापगढ़ में किया जिला कार्यकारिणी का विस्तार, पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
पट्टी। अखिल भारतीय सर्वजनहित पार्टी ने जनपद प्रतापगढ़ में जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र एवं पार्टी का अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पार्टी नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने और मिशन-2027 को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे, प्रदेश अध्यक्ष दीपक पांडे तथा प्रदेश प्रभारी प्रवीण मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि मिशन-2027 के तहत प्रतापगढ़ जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर अखिल भारतीय सर्वजनहित पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी।जिला कार्यकारिणी विस्तार के दौरान बृजेंद्र दुबे जी जिला प्रवक्ता प्रवीण कुमार सोनी को जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा वीरेंद्र कुमार मिश्रा को पट्टी विधानसभा उपाध्यक्ष, चंडिका प्रसाद को ब्लॉक अध्यक्ष, मनोज यादव को जिला सचिव, अनिल पाल को पट्टी विधानसभा सचिव तथा रंजीत पाठक एवं अंगद पाठक को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया।कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज