बिना नोटिस पत्थरगड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने सीमांकन कार्रवाई पर उठाए सवाल

बिना नोटिस पत्थरगड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने सीमांकन कार्रवाई पर उठाए सवाल
पट्टी।आसपुर देवसरा क्षेत्र के नगर पंचायत ढकवा (नीमा) के प्रदीप सरोज और आदर्श मिश्र ने राजस्व विभाग की सीमांकन एवं पत्थरगड़ी की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उपजिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि बिना सूचना दिए दूसरे गाटों में पत्थर गाड़ दिए गए।ग्रामीणों के अनुसार गाटा संख्या 197 (ख) से संबंधित धारा-24 का मामला उपजिलाधिकारी पट्टी न्यायालय में विचाराधीन था, जिसमें पत्थरगड़ी का आदेश पारित किया गया था। आरोप है कि सोमवार को राजस्व विभाग की टीम सीमांकन के लिए पहुंची और नापी के बाद गाटा संख्या 411, जो प्रदीप सरोज आदि के नाम दर्ज है, तथा गाटा संख्या 218 और 224, जो शिवनाथ मिश्र आदि के नाम दर्ज हैं, उनमें करीब दो लाठा अंदर धान की फसल के बीच पत्थर गाड़ दिए गए।प्रदीप सरोज और आदर्श मिश्र का कहना है कि उन्हें न तो संबंधित मुकदमे का नोटिस मिला और न ही सीमांकन की तिथि की कोई सूचना दी गई। उनका कहना है कि नियमानुसार संबंधित पक्षों को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना सूचना और पक्ष सुने की गई कार्रवाई न्यायसंगत नहीं है।प्रभावित पक्ष ने उपजिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई तथा यदि कोई त्रुटि हुई हो तो उसका निराकरण कराने की मांग की है।उपजिलाधिकारी पट्टी पूर्णेन्दु मिश्र ने बताया कि न्यायालय के पूर्व में पारित आदेश का ही राजस्व टीम द्वारा अनुपालन कराया गया है। यदि किसी पक्ष को कार्रवाई पर आपत्ति है तो वह सक्षम न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रख सकता है। न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज