मुंबई में करंट लगने से प्रतापगढ़ के युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम
मुंबई में करंट लगने से प्रतापगढ़ के युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के बड़ारी गांव निवासी एक युवक की मुंबई में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के बड़ारी गांव निवासी 36 वर्षीय अशोक पाल मुंबई के बोईसर क्षेत्र में रहकर एक निजी कंपनी में कार्यरत था। बुधवार रात ड्यूटी से लौटने के बाद वह अपने कमरे में टेबल फैन लगा रहा था। इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि अशोक कमरे में अकेले रहता था। आस-पास रहने वाले लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे फोन के माध्यम से घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी।
परिजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे पोस्टमार्टम के बाद एंबुलेंस से शव को बड़ारी गांव लाया जा रहा है। युवक की असामयिक मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
Comments
Post a Comment