सेवा सप्ताह के तहत बजरंग दल ने किया वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प
सेवा सप्ताह के तहत बजरंग दल ने किया वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प
पट्टी। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा 5 से 12 जुलाई तक चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत रविवार को पट्टी प्रखंड के विभिन्न गांवों में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
अभियान के तहत रूरे ग्रामसभा स्थित शहीद स्मारक परिसर में पौधरोपण किया गया। इसके अलावा आसपुर देवसरा विकासखंड क्षेत्र के भरोखन ग्रामसभा के श्री केशरी नंदन धाम के समीप तालाब किनारे फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। वहीं दाउदपुर ग्रामसभा के कुंडा धाम परिसर तथा रमईपुर दिशनी के प्राथमिक विद्यालय परिसर में भी छायादार पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम में जिला सहसंयोजक विनय सिंह भाटी, प्रधान संघ अध्यक्ष छोटे दुबे, वतन तिवारी, मोनू पांडेय, विकास तिवारी, रोहित यादव, कृष्ण पाल, अमन गौतम, दुर्लभ पंडित, प्रदीप यादव, शिवम, ग्राम प्रधान अरविंद, एपीओ, जेई सहित बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सम्मानित लोग मौजूद रहे।वृक्षारोपण के बाद सभी ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखा जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना समय की आवश्यकता है।
Comments
Post a Comment