जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट का लाइव वीडियो वायरल

जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, मारपीट का लाइव वीडियो वायरल
पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के सरसी खाम गांव में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे, लाठी-डंडे चले। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।इस संबंध में कंधई थाना प्रभारी आदित्य सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है और पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज