पौराणिक शिवधाम मंदिर का रास्ता अवरुद्ध करने की शिकायत, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार

पौराणिक शिवधाम मंदिर का रास्ता अवरुद्ध करने की शिकायत, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार

पट्टी। आसपुर देवसरा विकासखंड के सदहा गांव में पौराणिक शिवधाम बाबा विशंभर नाथ मंदिर के रास्ते को अवरुद्ध किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव के शीतला प्रसाद, राजकुमार, विनोद, अनिल, अलगू राम, राम किशोर, राममूर्ति, जीतलाल, मनराज, जीराम, रामराज, राजकुमार, रमाशंकर, सुभाष चंद्र समेत दर्जन भर से अधिक ग्रामीणों ने एसडीएम पट्टी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने अवैध रूप से मंदिर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया है। उनका कहना है कि इस मार्ग से करीब 10 गांवों के श्रद्धालुओं और ग्रामीणों का वर्षों से आवागमन होता रहा है। रास्ता बंद होने से लोगों को मंदिर आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आमद-फौजदारी की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।
ग्रामीणों ने एसडीएम से अवरुद्ध रास्ते को तत्काल खुलवाने तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज