पट्टी में सड़क किनारे कूड़ा डंप, धुएं से ग्रामीण परेशान,नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- उचित स्थान पर कराया जाएगा कचरे का निस्तारण,
पट्टी में सड़क किनारे कूड़ा डंप, धुएं से ग्रामीण परेशान,
नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- उचित स्थान पर कराया जाएगा कचरे का निस्तारण,
पट्टी नगर पंचायत पट्टी की ओर से सड़क किनारे कूड़ा डंप किए जाने और उसमें आग लगने से उठ रहे धुएं से ग्रामीणों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामला बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:30 बजे का बताया जा रहा है। आसपुर देवसरा मार्ग पर मिनी स्टेडियम और इंडियन गैस एजेंसी के समीप बड़ी मात्रा में कूड़ा डंप होने से क्षेत्र में बदबू और धुएं का गुबार फैल गया।स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा कूड़े का निस्तारण धौरहरा स्थित मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर पर कराने के बजाय सड़क किनारे डंप किया जा रहा है। इससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है और आसपास के ग्रामीणों के साथ राहगीरों को भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है। लोगों का कहना है कि गैस एजेंसी के पास कूड़ा जलना किसी बड़े हादसे की आशंका भी पैदा करता है।ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क किनारे कूड़ा फेंकने और खुले में जलाने की जांच कर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि जब पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ कार्रवाई होती है, तो सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा जलाने वालों पर भी समान नियम लागू होने चाहिए।इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। कूड़े का निस्तारण उचित स्थान पर कराया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Comments
Post a Comment