पट्टी पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के दो सदस्य दबोचे, मोबाइल फोन बरामद
पट्टी पुलिस ने साइबर ठगी गिरोह के दो सदस्य दबोचे, मोबाइल फोन बरामद
पट्टी। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पट्टी पुलिस ने संगठित साइबर ठगी गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से साइबर अपराध में इस्तेमाल किए जा रहे दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार साइबर धोखाधड़ी के एक मामले की विवेचना के दौरान पता चला कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और अन्य बैंकिंग माध्यमों का इस्तेमाल कर लोगों से ठगी करते थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने रविवार को कलियनापुर नहर पुलिया के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार वर्मा (26) निवासी रामपुर खागल, पृथ्वीगंज बाजार, थाना पट्टी तथा रवि कुमार (22) निवासी अमसौना, थाना कंधई के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने साइबर अपराध से जुड़े अन्य साथियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही साइबर अपराध में प्रयुक्त अन्य उपकरणों और दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।इस कार्रवाई में निरीक्षक शुभनाथ साहनी, कांस्टेबल सोनू कुमार, आरक्षी अमित यादव और रोशन शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
Comments
Post a Comment