जर्जर सड़क के लिए किसान नेता ने सिर का कराया मुंडन
जर्जर सड़क के लिए किसान नेता ने सिर का कराया मुंडन
पट्टी।विकासखंड आसपुर देवसरा के अमरगढ़ बाजार से राजा बाजार जौनपुर जनपद को जोड़ने वाली सड़क की खस्ता हाल देखकर बुधवार को चंदन सिंह पटेल किसान नेता अमरगढ़ बाजार पहुंचकर सड़क पर अपने समर्थकों के साथ धरना देकर सड़क बनवाए जाने की मांग की है। आपको बता दूं कि अमरगढ़ से राजा बाजार को जोड़ने वाली सड़क बुरी तरह टूट कर बिखर गई है जगह जगह जल जवाब के साथ सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो चले है। हजारों की संख्या में राहगीरों का आना-जाना होता है सड़क टूटने के कारण आए दिन राहगीर सड़क पर फैली गिट्टियों पर गिरकर चोटिल हो होते हैं। किसान नेता ने कहा की मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का आगमन जनपद में हुआ तो केपी कॉलेज से पुलिस अधीक्षक आवास की तरफ जाने वाली सड़क रातों-रात बन सकती है तो आम जनता की सड़क क्यों नहीं बन सकती आपको बता दूं की चंदन सिंह पटेल किसान आंदोलन में बढ़-चढ़कर किसान नेता राकेश टिकैत के साथ टिकरी बॉर्डर पर लंबे समय तक झरने पर बैठ चुके है।
Comments
Post a Comment