प्रेम विवाह के दो माह बाद ही ससुराल छोड़ थाने पहुंची विवाहिता, लगाए गंभीर आरोप

प्रेम विवाह के दो माह बाद ही ससुराल छोड़ थाने पहुंची विवाहिता, लगाए गंभीर आरोप
पट्टी। प्रेम विवाह कर चंदौली से प्रतापगढ़ के गोविंदपुर गांव आई एक विवाहिता शादी के महज दो महीने बाद ही गोद में मासूम बच्चे को लेकर थाने पहुंच गई। विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर गांव निवासी सुनील पटेल बनारस में काम करता था। वहीं उसकी मुलाकात चंदौली निवासी मीना से हुई। दोनों के बीच पहले बातचीत शुरू हुई और फिर यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। बाद में दोनों ने मंदिर में जाकर प्रेम विवाह कर लिया। विवाह के बाद मीना गर्भवती हुई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया।बताया जा रहा है कि करीब दो माह पहले सुनील अपनी पत्नी मीना और मासूम बच्चे को लेकर गोविंदपुर स्थित अपने पैतृक घर आया था। विवाहिता का आरोप है कि ससुराल पहुंचने के बाद से ही उसके साथ प्रताड़ना की जाने लगी। मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से परेशान होकर वह शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे गोद में मासूम बच्चे को लेकर आसपुर देवसरा थाने पहुंची।मीना ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पति व ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मामले में थाना अध्यक्ष आसपुर देवसरा राकेश चौरसिया ने बताया तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज