भूमिधरी जमीन पर मकान निर्माण रोकने का आरोप, तहसील समाधान दिवस में शिकायत

भूमिधरी जमीन पर मकान निर्माण रोकने का आरोप, तहसील समाधान दिवस में शिकायत
पट्टी। तहसील क्षेत्र के भरोखन गांव निवासी दीपक कुमार तिवारी ने तहसील समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर पड़ोसियों पर मकान निर्माण में बाधा डालने का आरोप लगाया है।पीड़ित का कहना है कि वह अपनी धरी जमीन पर मकान का निर्माण करा रहा है। आरोप है कि पड़ोसी लगातार निर्माण कार्य में अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इसी विवाद को लेकर मारपीट हो चुकी है, जिसमें मुकदमा दर्ज है।शिकायत के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9 बजे जब वह मकान का निर्माण करा रहे थे, तभी पड़ोसी लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए और निर्माण कार्य रोकने लगे। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए।इस संबंध में तहसीलदार अजय कुमार संतोषी ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हो गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज