सौतेली मां के बेटे व सगे बेटे पर संपत्ति हड़पने के प्रयास का आरोप, एसडीएम से शिकायत

सौतेली मां के बेटे व सगे बेटे पर संपत्ति हड़पने के प्रयास का आरोप, एसडीएम से शिकायत
पट्टी। पट्टी तहसील क्षेत्र के रामपुर कापा गांव निवासी राम प्रसाद पुत्र त्रिलोकीनाथ ने अपनी सौतेली मां के बेटे तथा सगे बेटे पर पैतृक संपत्ति हड़पने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा है।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी लगातार उसकी पूरी संपत्ति पर कब्जा करने की साजिश रच रहे हैं। उनका कहना है कि परिस्थितियों के चलते वह वर्तमान में पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बेला रामपुर गांव स्थित एक मंदिर में रहकर जीवनयापन कर रहे हैं।

सोमवार सुबह करीब 11 बजे पीड़ित ने एसडीएम पट्टी को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के विरुद्ध जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम पट्टी पूर्णेन्दु मिश्रा ने शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज