विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट,धमकी का लगाया आरोप

विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर मारपीट,धमकी का लगाया आरोप
पट्टी।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समदपुर नेवादा की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पट्टी में शिकायती पत्र सौंपा है। दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया है कि विवाहिता की शादी लगभग दो वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति,सास,ससुर,देवर,ननद सहित अन्य परिजन दहेज में नकदी, बुलेट मोटरसाइकिल और सोने की चेन की मांग करते हुए लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट करते है।पीड़िता का कहना है कि जानकारी उसने अपने मायके वालों को दी। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास भी हुआ। लेकिन ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला। आरोप है कि 2 जुलाई 2026 की सुबह भी उसके साथ मारपीट की गई। घर से निकाल दिया गया। वह अपने मायके में रह रही है। उसने पुलिस से अपनी जान-माल की सुरक्षा के गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज