लाखीपुर कप्सा गांव में इलाके में हो रही बारिश के चलते गिरा कच्चा मकान मालवे में फंसे दो मासूम बाल बाल बची जान

लाखीपुर कप्सा गांव में इलाके में हो रही बारिश के चलते गिरा कच्चा मकान मालवे में फंसे दो मासूम बाल बाल बची जान
पट्टी।आसपुर देवसराय इलाके के लाखीपुर कप्सा गांव में घर पर मासूम बच्चों को छोड़कर धान की रोपाई करने गए परिवार का कच्चा मकान भर भरा कर गिर गया। जिसके अंदर दो मासूम बच्चे फस गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह से दोनों मासूमों को बाहर निकाला ।
गांव निवासी बृजलाल गौतम ने बताया कि वह उसकी पत्नी गीता देवी वा मां बदामा देवी शनिवार को धान की रोपाई करने की खेत में गए हुए थे। घर पर उसके तीन मासूम बच्चे थे।दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक कच्चा मकान भर भरा कर गिर गया। इस दौरान मलबे के अंदर भोले ढाई वर्ष व मानसी 4 वर्ष फंस गए। संजोग रहा कि मकान का मलवा दोनों बच्चों के ऊपर नहीं गिरा नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। बच्चों के चिल्लाने पर जुटे ग्रामीणों ने दोनों बच्चों को बाहर निकाल। मकान गिर जाने से पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर है। पीड़ित का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान से आवास सुविधा उपलब्ध कराए जाने की मां की गई उसके बावजूद भी उन्हें आवास की सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी। जिस कारण से वह किसी तरह टूटे-फूटे कच्चे मकान में गुजर बसर करने को मजबूर थे। इस संबंध में दोपहर करीब 1 एसडीएम पट्टी पूर्णेन्दु मिश्रा से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल को गांव भेजा गया है। लेखपाल की रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज