लोहे के तार से बांधकर चल रही स्कूली वैन की स्टेरिंग?, वैन पलटी, बाल बाल बचे स्कूली बच्चे,भारी भरकम फीस के बावजूद नौनिहालों की जोखिम में जान....,
लोहे के तार से बांधकर चल रही स्कूली वैन की स्टेरिंग?,
वैन पलटी, बाल बाल बचे स्कूली बच्चे,
भारी भरकम फीस के बावजूद नौनिहालों की जोखिम में जान....,
पट्टी।बच्चों के प्रवेश के लिए विद्यालय जब अभिभावक जाता है तो उसे तमाम तरह के खर्चे बताते हुए विद्यालय प्रबंधन मोटी रकम वसूल करता है। लेकिन वही विद्यालय प्रबंधन पैसे की कमी के बहाने लेकर बच्चों की जान जोखिम में डालने से नहीं चूकता। इलाके के सैफाबाद बाजार में स्थित दोस्ती कान्वेंट स्कूल की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है जहां बच्चों को लेकर आ रहे स्कूली बहन स्टेरिंग फेल होने से पलट गई जांच में पता चला की बहन स्टेरिंग खराब थी और उसे तार से बंधकर काम चलाया जा रहा है इसी से हादसा हुआ है हालांकि हादसे में सभी बच्चे बाल बाल बच गए हैं फोटो में वैन पलटी हुई है तथा वीडियो में लोग इस बात पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं फिलहाल स्कूली वाहनों की कमियों को लेकर परिवहन विभाग अभियान तो चलता है लेकिन उसकी शक्ति नजर नहीं आई जिसके चलते इस तरह की घटनाएं अक्सर होती हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा सिंह का कहना है कि वैन पलट गई थी बच्चे सुरक्षित हैं। स्कूली वैन को रिपेयरिंग के लिए भेजा गया है।
Comments
Post a Comment