पेड़ काटने के विवाद में मारपीट: गर्भवती महिला समेत तीन घायल, पुलिस से कार्रवाई की मांग

पेड़ काटने के विवाद में मारपीट: गर्भवती महिला समेत तीन घायल, पुलिस से कार्रवाई की मांग

पट्टी। कोतवाली पट्टी क्षेत्र के दोनई गांव में गुरुवार सुबह पेड़ काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक गर्भवती महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पट्टी में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित भुलेंद्र प्रताप सिंह पुत्र हरि प्रसाद सिंह निवासी ग्राम दोनई के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे उनके छोटे भाई की दुकान के सामने स्थित नीम के पेड़ को गांव के चार लोग काट रहे थे। विरोध करने पर आरोप है कि सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला कर दिया तथा रविंद्र की पिटाई शुरू कर दी।शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची भुलेंद्र की पत्नी आंचल सिंह पर आरोपियों ने धारदार हथियार (फरसा) से वार कर दिया। तहरीर के अनुसार आंचल सिंह गर्भवती हैं और उनके चेहरे व सिर पर गंभीर चोट आई है। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मारपीट में भुलेंद्र प्रताप सिंह को भी चोटें आई हैं।पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं, इस मामले में हल्का दरोगा कमलेश कुमार का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज