पेड़ काटने का विरोध करने पर युवक को धमकाने का आरोप, एसडीएम से शिकायत

पेड़ काटने का विरोध करने पर युवक को धमकाने का आरोप, एसडीएम से शिकायत
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी धीरज सरोज ने गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे उपजिलाधिकारी पट्टी को शिकायती पत्र देकर पड़ोसियों पर उसकी जमीन पर लगे पेड़ काटने का आरोप लगाया है।शिकायत के अनुसार, धीरज सरोज का कहना है कि उसकी भूमि पर लगे पेड़ को पड़ोसी काट रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उसे वहां से भगा दिया।पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए उपजिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।इस संबंध में उपजिलाधिकारी पट्टी पूरेंद्र मिश्रा ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हो गया है। संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज