अधिवक्ता को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज

अधिवक्ता को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज
पट्टी। तहसील के एक अधिवक्ता को मोबाइल फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पट्टी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी रोशन सिंह पुत्र लल्ला सिंह तहसील में वकालत करते हैं। अधिवक्ता रोशन सिंह का आरोप है कि गुरुवार को वह किसी काम से तहसील के मुख्य गेट पर खड़े थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। पीड़ित अधिवक्ता ने बताया कि जैसे ही उन्होंने फोन रिसीव किया, दूसरी तरफ से बात कर रहे युवक ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए फोन काट दिया। अचानक मिली इस धमकी से सहमे अधिवक्ता ने तुरंत मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
इस संबंध में पट्टी कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर के आधार पर संबंधित मोबाइल नंबर और अज्ञात आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सर्विलांस की मदद से मोबाइल नंबर को ट्रेस किया जा रहा है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज