बच्चों के विवाद में युवक की पिटाई, पुलिस से लगाई गुहार
बच्चों के विवाद में युवक की पिटाई, पुलिस से लगाई गुहार
पट्टी। बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर एक युवक को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पट्टी कोतवाली क्षेत्र के कोहरावां गांव निवासी इंद्रजीत वर्मा ने शनिवार शाम करीब 3:30 बजे पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि वह शनिवार सुबह अपने खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने मां-बहन की गालियां देते हुए लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उपनिरीक्षक शुभम सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हो गया है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment