पेडरा गाँव में हुए संघर्ष मेंछब्बीस लोगों के खिलाफ उपनिरीक्षक ने दर्ज कराया मुकदमा,एक पक्ष के सोलह तो दूसरे पक्ष एक दस लोग हैं आरोपी,रास्ते के विवाद को लेकर सोमवार की सुबह भिड़े थे।दोनों पक्ष,

पेडरा गाँव में हुए संघर्ष में
छब्बीस लोगों के खिलाफ उपनिरीक्षक ने दर्ज कराया मुकदमा,

एक पक्ष के सोलह तो दूसरे पक्ष एक दस लोग हैं आरोपी,

रास्ते के विवाद को लेकर सोमवार की सुबह भिड़े थे।दोनों पक्ष,
पट्टी।कोतवाली क्षेत्र के पेड़रा गाँव में रास्ते के विवाद को लेकर सोमवार की सुबह हुए दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में कोतवाली के उप निरीक्षक ने 7 महिलाओं सहित 26 लोगों के खिलाफ मुकदमा गंभीर धाराओं में दर्ज कराया है।कोतवाली के उपनिरीक्षक हेमंत कुमार वर्मा ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोपित किया है कि वह हेड कांस्टेबल धर्म देव के साथ क्षेत्र में थे। इस दौरान पेडरा गाँव में संघर्ष की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे। इस दौरान मारपीट करने वाले लोग किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे। काफी समझाने के बाद भी लोग मारपीट करते रहे। घटना में लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। उपनिरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने गाँव के निवासी राहुल, सोनू,मोनू,रंजना,भागीरथी, सहदेव, बसंती,सरोज,फूला, काजल,सीता,अजय,महाबीर, अनिल,नीरज व 2-3 महिला अज्ञात तथा दूसरे पक्ष के मुन्नालाल, जयशंकर,राम उदित, जियालाल, मुकेश, रमेश, हरीलाल, निवेश, सपना व 2-3 अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक ओंकार सिंह यादव को सौंपी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज