सांसद के बयान पर सर्वजन हित पार्टी का हमला, ब्राह्मण बस्तियों की बदहाली दिखाने का किया ऐलान
सांसद के बयान पर सर्वजन हित पार्टी का हमला, ब्राह्मण बस्तियों की बदहाली दिखाने का किया ऐलान
पट्टी। अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के प्रदेश प्रभारी प्रवीण कुमार मिश्र ने सांसद के एक कथित वीडियो बयान को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पट्टी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में भेदभाव किया गया है और कई ब्राह्मण बस्तियां आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में प्रवीण कुमार मिश्र ने कहा कि सांसद के वायरल वीडियो में स्वयं यह स्वीकार किया गया है कि कुछ वर्गों तक सड़कें पहुंचीं, जबकि अन्य बस्तियों तक विकास नहीं हो सका। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक के लगभग पांच वर्ष और सांसद के दो वर्ष के कार्यकाल के बावजूद पट्टी की कई ब्राह्मण बस्तियों में सड़क निर्माण नहीं कराया गया। यहां की सड़कें गड्ढों और कीचड़ से भरी हैं, जिससे लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि चुनाव के समय सभी के विकास की बात की जाती है, लेकिन चुनाव के बाद जनता की उपेक्षा की जाती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में जातीय आधार पर राजनीति कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।प्रदेश प्रभारी ने घोषणा की कि बुधवार सुबह 10 बजे पट्टी क्षेत्र की ब्राह्मण बस्तियों का निरीक्षण कर वहां की जमीनी हकीकत सांगा पट्टी,किठौली,परमीपटटी,डढवा मोहखरी की सडको का बुरा हाल है मीडिया और जनता के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि तस्वीरों और वीडियो के माध्यम से यह दिखाया जाएगा कि कई बस्तियों में अब तक सड़क निर्माण नहीं हुआ है।प्रवीण कुमार मिश्र ने कहा कि उनकी पार्टी का उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों और सभी बस्तियों का समान विकास करना है। उन्होंने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने तथा गंगा, गौ और ब्राह्मणों पर हो रहे कथित अत्याचारों को रोकने की भी मांग उठाई।चंडिका प्रसाद गौतम पवन पांडे अंगद पाठक धनेश शुक्ला विजय राजू
Comments
Post a Comment