सगे भाई ने साथी संग मिलकर बड़े भाई को पीटा, घायल
सगे भाई ने साथी संग मिलकर बड़े भाई को पीटा, घायल
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के हर्रईपट्टी गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान छोटे भाई ने अपने साथी के साथ मिलकर बड़े भाई की पिटाई कर दी। घटना में घायल हुए पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हर्रईपट्टी गांव निवासी हीरालाल यादव का आरोप है कि उनका छोटा भाई रामसेवक नशे का आदी है। वह अक्सर नशे की हालत में घर आकर गाली-गलौज और मारपीट करता है। गुरुवार को भी वह अपने एक साथी के साथ पहुंचा और लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे हीरालाल गंभीर रूप से घायल हो गए।पीड़ित ने बताया कि हमले में उनके सिर, पीठ, पेट, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। घटना के बाद वह दोपहर करीब दो बजे पट्टी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।पुलिस ने घायल का चिकित्सीय परीक्षण मेडिकल कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Comments
Post a Comment