भीखमपुर में गलत आय प्रमाण पत्र बनाने का दबाव, लेखपाल को जान से मारने की धमकी का आरोप
भीखमपुर में गलत आय प्रमाण पत्र बनाने का दबाव, लेखपाल को जान से मारने की धमकी का आरोप
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में गलत आय प्रमाण पत्र न बनाने पर लेखपाल को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित लेखपाल ने बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आसपुर देवसरा थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।लेखपाल फूलचंद वर्मा के अनुसार, एक व्यक्ति ने उन पर गलत आय प्रमाण पत्र बनाने का दबाव बनाया। नियमानुसार प्रमाण पत्र बनाने से इनकार करने पर उक्त व्यक्ति ने कथित तौर पर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।लेखपाल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए उन्हें जानमाल की धमकी दी गई। मामले की शिकायत आसपुर देवसरा थाने में देकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई एवं सुरक्षा की मांग की गई है।
थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Comments
Post a Comment