Posts

अचानक बदला मौसम: उमस भरी गर्मी से मिली राहत, बूंदाबांदी और बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Image
अचानक बदला मौसम: उमस भरी गर्मी से मिली राहत, बूंदाबांदी और बारिश से मौसम हुआ सुहाना पट्टी। तहसील क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज गड़गड़ाहट, काले बादलों और ठंडी हवाओं के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी ने उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत दी। कई स्थानों पर ओले जैसे पत्थर भी गिरे और तेज बारिश के साथ हवाओं ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। पिछले कई दिनों से तेज धूप और चिपचिपी गर्मी के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। दोपहर के समय अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। ठंडी हवाओं के चलते लोगों ने राहत की सांस ली और मौसम सुहाना हो गया।तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ भी जमीन पर गिर गए, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई और घरों में कैद लोग बाहर निकलकर ठंडी हवा का आनंद लेते नजर आए।किसानों के चेहरों पर भी मौसम के इस बदलाव से खुशी देखी गई। उनका मानना है कि यह बारिश फसलों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई दिनों से उमस और गर्मी ने...

शादी समारोह से युवती को ले जाकर चार घंटे गायब रहा युवक, मां की तहरीर पर छेड़छाड़-मारपीट मुकदमा दर्ज

Image
शादी समारोह से युवती को ले जाकर चार घंटे गायब रहा युवक, मां की तहरीर पर छेड़छाड़-मारपीट मुकदमा दर्ज पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित शादी समारोह के दौरान एक युवती के अचानक लापता हो जाने से हड़कंप मच गया। युवती की मां ने नगर कोतवाली क्षेत्र के गोंडे गांव निवासी युवक पर छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।जानकारी के अनुसार, पट्टी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती सोमवार को कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी मामी के मायके में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई थी। उसी समारोह में नगर कोतवाली क्षेत्र के गोंडे गांव निवासी राम असारे उर्फ लाला का बेटा साहिल भी अपनी मौसी के यहां आया हुआ था।बताया जा रहा है कि सोमवार की मध्यरात्रि साहिल युवती को अपने साथ लेकर अचानक गायब हो गया। करीब चार घंटे तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका, जिससे रिश्तेदारों और परिजनों में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना पर सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी, कंधई प्रभारी आदित्य सिंह, चौकी प्रभारी दीवानगंज विवेक यादव और फोरेंसिक टीम भोर करीब 4 बजे गांव पहु...

अनोखा विरोध: जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने डीएम-एसपी को भेजा ‘शादी का कार्ड’, कीचड़ भरे रास्ते पर बुलाया

Image
अनोखा विरोध: जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने डीएम-एसपी को भेजा ‘शादी का कार्ड’, कीचड़ भरे रास्ते पर बुलाया पट्टी। विकास के दावों के बीच कंधई थाना क्षेत्र के कंधई मधुपुर स्थित मित्र का पुरवा गांव से प्रशासनिक लापरवाही की एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। जलभराव और कीचड़ से त्रस्त ग्रामीणों ने विरोध का ऐसा अनोखा तरीका अपनाया, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शादी का निमंत्रण पत्र भेजकर गांव के बदहाल रास्ते पर आने का न्योता दिया है।गांव में लंबे समय से नालियों का निकास बंद होने के कारण गंदा पानी मुख्य रास्ते पर जमा हो गया है। हालत यह है कि पूरा रास्ता किसी तालाब जैसा नजर आता है। घुटनों तक भरे पानी और कीचड़ के बीच ग्रामीणों का निकलना दूभर हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी दर्जन भर परिवारों को झेलनी पड़ रही है, जिनका आवागमन लगभग ठप हो चुका है।बच्चों को स्कूल जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए दवा-इलाज तक पहुंचना चुनौती बन गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार स्थानीय प्रशासन और ज...

सड़क पर बह रहा नगर पंचायत का विकास, गंदे पानी से राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान

Image
सड़क पर बह रहा नगर पंचायत का विकास, गंदे पानी से राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान पट्टी कस्बे के मेला ग्राउंड मोहल्ले में नगर पंचायत की लापरवाही लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। रामनारायण इंटर कॉलेज के समीप सड़क पर लंबे समय से गंदा पानी बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सड़क पर फैले गंदे पानी के कारण राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है, जो आए दिन फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया।मोहल्ले के निवासी संजय सिंह, विशाल तिवारी, राम प्रकाश, विजयंत, राकेश, सुरेश और संजय मिश्रा समेत कई लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।इस मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बताया कि नाली क्षतिग्रस्त होने के चलते जल जमाव की समस्या उत्पन्न हुई है। जल्द ही नाली की मरम्मत कराकर समस्या से निजात दिलाई जाएगी, ताकि स्थानी...

पट्टी चौक बना जाम का जंजाल! लग्न सीजन में रायपुर रोड से तहसील गेट तक थमा शहर, घंटों तड़पते रहे राहगीर

Image
पट्टी चौक बना जाम का जंजाल! लग्न सीजन में रायपुर रोड से तहसील गेट तक थमा शहर, घंटों तड़पते रहे राहगीर पट्टी। कस्बे का मुख्य चौक बुधवार सुबह जाम के ऐसे जंजाल में फंस गया कि पूरा शहर थम सा गया। लग्न सीजन की भारी भीड़ और अव्यवस्थित यातायात ने रायपुर Road से तहसील गेट तक वाहनों की लंबी कतार लगा दी। सड़क पर दोपहिया, चारपहिया, ई-रिक्शा और पैदल राहगीर सभी घंटों फंसे रहे। भीषण गर्मी के बीच लोग सड़क पर तड़पते नजर आए। स्कूली बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच सके, मरीज अस्पताल जाने के लिए परेशान रहे, जबकि जरूरी काम से निकले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। चौक पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर एक भी पुलिसकर्मी मौके पर दिखाई नहीं दिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि लग्न सीजन में हर साल यही हाल होता है, लेकिन प्रशासन सिर्फ मूकदर्शक बना रहता है। यदि समय रहते ट्रैफिक व्यवस्था नहीं सुधारी गई, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।लोगों ने प्रशासन से तत्काल चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती, अतिक्रमण हटाने और यातायात व्यवस्था दुरुस्त कर...

दीक्षांत समारोह में छात्रों को दी गई डॉक्टरेट की उपाधि, एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा में आयोजित हुआ समारोह ,प्रतापगढ़ की बेटी स्वाति जायसवाल को मिली डॉक्टर की उपाधि ,

Image
दीक्षांत समारोह में छात्रों को दी गई डॉक्टरेट की उपाधि,  एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा में आयोजित हुआ समारोह , प्रतापगढ़ की बेटी स्वाति जायसवाल को मिली डॉक्टर की उपाधि , पट्टी।मेडिकल की परीक्षा में उत्तीर्ण कर डॉक्टर की उपाधि के साथ छात्र छात्राओं को मेडिकल के क्षेत्र में कार्य करने के लिये सभी छात्र-छात्राओं को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई । सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित उक्त समारोह में 2020 बैच के 122 छात्र छात्राओं को यह उपाधि मिली, जिसमें प्रतापगढ़ की बेटी स्वाति जायसवाल भी सम्मानित हुई । उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंसर की इलाज के लिए पद्मश्री सम्मान से सम्मानित डॉक्टर डीके हाजरा रहे, जिन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को यह उपाधि प्रदान की । इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने की, जिसमें प्रोफेसर डॉक्टर प्रशांत लावण्या, हेड ऑफ डिपार्टमेंट फिजियोलॉजी डॉक्टर दिव्या श्रीवास्तव, हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट रेडियो डाग्नोसिस डॉक्टर हरि सिंह, हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शिखा सिंह तथा एसोसिएट प्रोफेसर ...

अमरगढ़ में आंधी-पानी का कहर: आदर्श चौकी का बोर्ड गिरा, बड़ा हादसा टला

Image
अमरगढ़ में आंधी-पानी का कहर: आदर्श चौकी का बोर्ड गिरा, बड़ा हादसा टला आसपुर देवसरा क्षेत्र में बुधवार को अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पेड़-पौधों की डालियां टूटकर गिर गईं, वहीं अमरगढ़ स्थित आदर्श चौकी का भारी बोर्ड भी गिर पड़ा। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गड़गड़ाहट के साथ आंधी-पानी शुरू हो गया। हवा इतनी तेज थी कि कई जगहों पर हल्के सामान उड़ने लगे और पेड़ों की शाखाएं टूटकर सड़कों पर गिर गईं। इसी दौरान अमरगढ़ स्थित आदर्श चौकी का बड़ा बोर्ड तेज हवाओं की चपेट में आकर अपनी पकड़ खो बैठा और जमीन पर गिर पड़ा। यदि उस समय वहां कोई राहगीर या वाहन खड़ा होता, तो गंभीर हादसा हो सकता था।स्थानीय लोगों का कहना है कि मौसम के इस अचानक बदलाव से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज आंधी ने नुकसान भी पहुंचाया। लोगों ने प्रशासन से सार्वजनिक स्थलों पर लगे जर्जर बोर्डों और पेड़ों की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य म...