दीक्षांत समारोह में छात्रों को दी गई डॉक्टरेट की उपाधि, एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा में आयोजित हुआ समारोह ,प्रतापगढ़ की बेटी स्वाति जायसवाल को मिली डॉक्टर की उपाधि ,

दीक्षांत समारोह में छात्रों को दी गई डॉक्टरेट की उपाधि,

 एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा में आयोजित हुआ समारोह ,

प्रतापगढ़ की बेटी स्वाति जायसवाल को मिली डॉक्टर की उपाधि ,
पट्टी।मेडिकल की परीक्षा में उत्तीर्ण कर डॉक्टर की उपाधि के साथ छात्र छात्राओं को मेडिकल के क्षेत्र में कार्य करने के लिये सभी छात्र-छात्राओं को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई ।सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित उक्त समारोह में 2020 बैच के 122 छात्र छात्राओं को यह उपाधि मिली, जिसमें प्रतापगढ़ की बेटी स्वाति जायसवाल भी सम्मानित हुई । उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैंसर की इलाज के लिए पद्मश्री सम्मान से सम्मानित डॉक्टर डीके हाजरा रहे, जिन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को यह उपाधि प्रदान की । इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने की, जिसमें प्रोफेसर डॉक्टर प्रशांत लावण्या, हेड ऑफ डिपार्टमेंट फिजियोलॉजी डॉक्टर दिव्या श्रीवास्तव, हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट रेडियो डाग्नोसिस डॉक्टर हरि सिंह, हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शिखा सिंह तथा एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर गीतू सिंह मुख्य रूप से शामिल रहे । उक्त कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राओं के माता-पिता को भी आमंत्रित किया गया था जिनके सामने यह उपाधि प्रदान की गई ।मुख्य अतिथि डॉक्टर डी के हाजरा ने सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेडिकल की उपाधि प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राएं समाज के लिए एक वरदान है, उनके कार्य से प्रत्येक व्यक्ति को जीवनदान मिलता है । ऐसे में उनका हर एक कार्य समाज के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण है। इसलिए सभी छात्र एक कुशल डॉक्टर बनकर मानव सेवा करें।अपने अध्यक्षीय संबोधन में कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर प्रशान्त गुप्ता ने कहा की छात्र इंटर्नशिप के साथ समय का सदुपयोग करें तथा रूचि के अनुसार विषय चुने । उन्होंने कहा कि एक कुशल डॉक्टर बनकर मानव सेवा करें, यही उनके लिए सर्वोत्तम सपना है जिससे उनके साथ मेडिकल कॉलेज का भी नाम रोशन हो ।कार्यक्रम के अंत में जूनियर चिकित्सकों द्वारा रंगारंग प्रोग्राम प्रस्तुत किया गया जिसकी सभी में सराहना की ।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज