सड़क पर बह रहा नगर पंचायत का विकास, गंदे पानी से राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान

सड़क पर बह रहा नगर पंचायत का विकास, गंदे पानी से राहगीर और स्कूली बच्चे परेशान
पट्टी कस्बे के मेला ग्राउंड मोहल्ले में नगर पंचायत की लापरवाही लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। रामनारायण इंटर कॉलेज के समीप सड़क पर लंबे समय से गंदा पानी बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।सड़क पर फैले गंदे पानी के कारण राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही है, जो आए दिन फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया।मोहल्ले के निवासी संजय सिंह, विशाल तिवारी, राम प्रकाश, विजयंत, राकेश, सुरेश और संजय मिश्रा समेत कई लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए जल्द से जल्द समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।इस मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बताया कि नाली क्षतिग्रस्त होने के चलते जल जमाव की समस्या उत्पन्न हुई है। जल्द ही नाली की मरम्मत कराकर समस्या से निजात दिलाई जाएगी, ताकि स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों को राहत मिल

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज