अचानक बदला मौसम: उमस भरी गर्मी से मिली राहत, बूंदाबांदी और बारिश से मौसम हुआ सुहाना

अचानक बदला मौसम: उमस भरी गर्मी से मिली राहत, बूंदाबांदी और बारिश से मौसम हुआ सुहाना
पट्टी। तहसील क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज गड़गड़ाहट, काले बादलों और ठंडी हवाओं के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी ने उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत दी। कई स्थानों पर ओले जैसे पत्थर भी गिरे और तेज बारिश के साथ हवाओं ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया।
पिछले कई दिनों से तेज धूप और चिपचिपी गर्मी के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा था। दोपहर के समय अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। ठंडी हवाओं के चलते लोगों ने राहत की सांस ली और मौसम सुहाना हो गया।तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ भी जमीन पर गिर गए, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ। हालांकि बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई और घरों में कैद लोग बाहर निकलकर ठंडी हवा का आनंद लेते नजर आए।किसानों के चेहरों पर भी मौसम के इस बदलाव से खुशी देखी गई। उनका मानना है कि यह बारिश फसलों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई दिनों से उमस और गर्मी ने जीवन मुश्किल कर दिया था, लेकिन बुधवार की बारिश ने पूरे क्षेत्र का माहौल खुशनुमा बना दिया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज