शादी समारोह से युवती को ले जाकर चार घंटे गायब रहा युवक, मां की तहरीर पर छेड़छाड़-मारपीट मुकदमा दर्ज

शादी समारोह से युवती को ले जाकर चार घंटे गायब रहा युवक, मां की तहरीर पर छेड़छाड़-मारपीट मुकदमा दर्ज
पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव में आयोजित शादी समारोह के दौरान एक युवती के अचानक लापता हो जाने से हड़कंप मच गया। युवती की मां ने नगर कोतवाली क्षेत्र के गोंडे गांव निवासी युवक पर छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।जानकारी के अनुसार, पट्टी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती सोमवार को कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी मामी के मायके में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई थी। उसी समारोह में नगर कोतवाली क्षेत्र के गोंडे गांव निवासी राम असारे उर्फ लाला का बेटा साहिल भी अपनी मौसी के यहां आया हुआ था।बताया जा रहा है कि सोमवार की मध्यरात्रि साहिल युवती को अपने साथ लेकर अचानक गायब हो गया। करीब चार घंटे तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका, जिससे रिश्तेदारों और परिजनों में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना पर सीओ पट्टी मनोज रघुवंशी, कंधई प्रभारी आदित्य सिंह, चौकी प्रभारी दीवानगंज विवेक यादव और फोरेंसिक टीम भोर करीब 4 बजे गांव पहुंच गई।पुलिस दबाव बढ़ने पर आरोपी युवक युवती को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और कई सवाल खड़े हो गए।मंगलवार की देर शाम युवती की मां की तहरीर पर कंधई पुलिस ने साहिल के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली।इस संबंध में थानाध्यक्ष कंधई आदित्य सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस ने उसके घर दबिश दी थी, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज