मिशन शक्ति की अनूठी पहल: कक्षा 12 की छात्रा ने संभाला थाना प्रभार

मिशन शक्ति की अनूठी पहल: कक्षा 12 की छात्रा ने संभाला थाना प्रभार
पट्टी। मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत मंगलवार को कंधई थाने में एक अनूठी पहल की गई। कक्षा 12 की छात्रा आयशा अंसारी को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। थाने का प्रभार संभालते हुए आयशा ने परिसर का निरीक्षण कर जन शिकायतें सुनीं और पुलिस की कार्यप्रणाली को बारीकी से समझते हुए थाने में रखे रजिस्टरों, मालखाने के रखरखाव और जनसुनवाई की प्रक्रिया का अवलोकन कर कुछ मामलों पर त्वरित निस्तारण के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी गुलाब चंद्र सोनकर और उपनिरीक्षक शालिनी देवी ने छात्रा का स्वागत कर उन्हें पुलिस की विभिन्न प्रक्रियाओं से अवगत कराया। इस दौरान उपनिरीक्षक असलम खान, मिथिलेश चौरसिया, हेड कांस्टेबल विकेश मिश्रा, जगदीश सिंह, गुड्डी सिंह, उमा देवी समेत कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे। यह पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित नारी सशक्तिकरण मिशन का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज