बार अध्यक्ष पट्टी के वाहन में टक्कर मारने के मामले में अज्ञात कर चालक एक नामजद 3, 4 अज्ञात के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा

बार अध्यक्ष पट्टी के वाहन में टक्कर मारने के मामले में अज्ञात कर चालक एक नामजद 3, 4 अज्ञात के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा
पट्टी। बार अध्यक्ष की खड़ी गाड़ी में टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। 
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के समोगरा गांव निवासी अनिल कुमार सिंह पट्टी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष है। बुधवार को वह एक विवादित भूमिका का निरीक्षण करने जयसिंहगढ़ गांव निवासी नौशाद के घर गए हुए थे। जहां से वह नौशाद पुत्र काले खा की बुलेट बाइक से वापस तहसील लौट रहे थे। दीवानगंज में विपक्षी रमजान पुत्र हबीबुल्लाह अपने तीन-चार अज्ञात साथियों के साथ खड़ा था। पट्टी की तरह जब वह चले तो आरोपी उनका पीछा करने लगे। इस दौरान पट्टी बाईपास पर खड़े होकर आपस में बातचीत करने लगे। आरोप है कि एक लाल रंग की कार से जान से मारने की नीयत से बुलेट बाइक में टक्कर मार दी गई। जिससे बाइक पर बैठे बार अध्यक्ष अनिल सिंह व नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को इलाज के लिए सीएससी पट्टी लाया गया। जहां पर दोनों घायलों का इलाज किया गया। बार अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमला, सार्वजनिक रास्ते पर लापरवाही वा तेज गति से वाहन चलाना, व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की कार्रवाई शुरू कर दी है। कंधे में चोट लगने के कारण बार अध्यक्ष को चिकित्सकों ने आराम करने की सलाह दी है जिस कारण से वह गुरुवार को तहसील नहीं आए। इस संबंध में थाना अध्यक्ष अभिषेक सिरोही ने गुरुवार की दोपहर करीब 2:00 बजे बताया कि घटना को कारित करने वाली कार को घटना के दिन ही कधई थाना क्षेत्र से पकड़ लिया गया है। बार अध्यक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज