संडवा चंद्रिका में मिशन शक्ति फेज-5 कार्यक्रम सम्पन्न, महिलाओं को दी गई योजनाओं की जानकारी

संडवा चंद्रिका में मिशन शक्ति फेज-5 कार्यक्रम सम्पन्न, महिलाओं को दी गई योजनाओं की जानकारी
प्रतापगढ़। विकास खंड संडवा चंद्रिका के सभागार में शनिवार को मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5 सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व खंड विकास अधिकारी विमल श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी महिलाओं और बालिकाओं को दी गई। इनमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, सामान्य एवं निराश्रित महिला पेंशन योजना समेत कई कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया गया। कार्यक्रम में लिंगानुपात, जन्म एवं मृत्युदर, संस्थागत प्रसव, साक्षरता दर, बालिकाओं और बच्चों के प्रति हिंसा जैसे विषयों पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। मौके पर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की 07 लाभार्थियों और बाल सेवा योजना की 05 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा विपरीत परिस्थितियों में उत्कृष्ट कार्य कर अपनी पहचान बनाने वाली 03 बालिकाओं और 04 महिलाओं को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं को मनरेगा योजना की जानकारी कार्यक्रम अधिकारी गिरीश चंद्र ने दी। वहीं डॉ. सीमा ठाकुर, जितेंद्र पाठक, विजयलक्ष्मी चिकित्सक और प्रबल कुमार सहित चिकित्सकों की टीम ने महिलाओं को स्वास्थ्य एवं प्राथमिक उपचार संबंधी जानकारी दी और मौके पर ही जांच भी की। इस अवसर पर ADO ISB पशुपतिनाथ सिंह, ADO पंचायत सुनील मौर्या, ग्राम विकास अधिकारी अरविंद सिंह, संजय पांडेय, दुर्गेश जायसवाल, सुधाकर मौर्या, रासिद, महेंद्र सरोज, BC सखी रिंकी दूबे, कविता मिश्रा, संगीता गुप्ता, सीमा गुप्ता, रीना पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी संजय पांडेय ने किया।

 रिपोर्ट। सूरज कुमार शर्मा पी आई न्यूज टीम प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज