शारदीय नवरात्र पर लोक गायक आशीष शर्मा बेल्हा देवी में देंगे प्रस्तुति
शारदीय नवरात्र पर लोक गायक आशीष शर्मा बेल्हा देवी में देंगे प्रस्तुति
पट्टी। माँ बेल्हा देवी मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्र 2025 के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग की ओर से कार्यादेश जारी कर दिया गया है।कार्यक्रम के तहत 28 सितम्बर 2025 को लोक गायक अशीष शर्मा शारदीय नवरात्रि 2025 – लोक गान विषय पर अपनी प्रस्तुति देंगे। विभाग की ओर से जारी आदेश में कार्यक्रम की तिथि, स्थान और आयोजन का स्वरूप स्पष्ट किया गया है।धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं और नगरवासियों में उत्साह का माहौल है।
Comments
Post a Comment