सड़क हादसे में सराफा व्यवसाई घायल

सड़क हादसे में सराफा व्यवसाई घायल 
पट्टी। व्यवसाय कर वापस घर लौट रहे सर्राफा कारोबारी के बाइक के सामने अचानक कुत्ता आने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार व्यवसाई को गंभीर चोटे आई हैं।
 कस्बे के सिविल लाइन मोहल्ले के रहने वाले पंकज सोनी सराफा का व्यवसाय करते हैं। क्षेत्र से व्यवसाय कर वापस लौटते समय कस्बे के मेला ग्राउंड स्थित रामनारायण इंटर कॉलेज के समीप अचानक बाइक के सामने कुत्ता आने से बाइक समेत पलट गए। हादसे में बाइक सवार सर्राफा व्यवसाई को पैर, हाथ, घुटने आदि में गंभीर चोटे आई हैं। जिनका उपचार सीएचसी में चल रहा है।

Comments