समाधान दिवस पर भूमि विवाद का निस्तारण, नगर पंचायत अंतू को सौंपी गई कीमती जमीन
समाधान दिवस पर भूमि विवाद का निस्तारण, नगर पंचायत अंतू को सौंपी गई कीमती जमीन
प्रतापगढ़। दिनांक 27/09/2025 शनिवार को तहसील सदर क्षेत्रान्तर्गत थाना अंतू में आयोजित समाधान दिवस पर जिला अधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा जनसुनवाई की गई, अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
इसी क्रम में नगर पंचायत अंतू के प्रयागनगर में लंबे समय से लंबित गाटा संख्या 2922 से संबंधित भूमि विवाद का समाधान किया गया, शिकायतकर्ता शंशाक शेखर मिश्रा पुत्र इंद्र नारायण मिश्रा एवं घनश्याम जायसवाल पुत्र रामपियारे की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी।
पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मौके का निरीक्षण किया, दोनों पक्षों की मौजूदगी में वाद भूमि पर किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य को तत्काल रोक दिया गया, तत्पश्चात राजस्व विभाग ने यह स्पष्ट किया कि उक्त भूमि ग्राम सभा की संपत्ति है।
निर्णय के अनुसार विवादित भूमि को नगर पंचायत अंतू को सुपुर्द कर दिया गया, इस प्रक्रिया के दौरान दोनों पक्षों से मौके पर हस्ताक्षर भी कराए गए।
कार्रवाई में नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र तिवारी, कानूनगो दिनेश तिवारी एवं लेखपाल राजेश कनौजिया मौजूद रहे, सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से थाना अंतू प्रभारी आनंद पाल सिंह पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
रिपोर्ट। सूरज कुमार शर्मा पी आई न्यूज टीम प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश।
Comments
Post a Comment