मजदूरी का पैसा मांग वापस लौट रहे युवकों से मारपीट
मजदूरी का पैसा मांग वापस लौट रहे युवकों से मारपीट
पट्टी। मजदूरी का पैसा मांगने गए युवकों को वापस लौटते समय रास्ते में रोक कर जमकर मारा पीटा गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
सरसतपुर रामनगर गांव निवासी नंदन यादव ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि वह लोनियापुर में मकान तोड़ने का ठेका लिया था। जहां से पैसा मांग कर वापस लौटते समय उसके व सहयोगी के साथ रास्ते में रोक कर मारपीट की गई। आप है कि मकान तोड़ने का ठेका 55 हजार रुपए में हुआ था जबकि उसे महज 12000 रुपए ही दिए गए हैं। शनिवार को सुबह पैसा मांगने पर मकान मालिक ने पैसा देने से इनकार कर दिया जहां से वापस लौटते समय बेलसंडी गांव के समीप मकान मालिक व उसके अन्य अज्ञात साथियों ने रास्ते में रोक कर उसे व उसके सहयोगी को जमकर मारा पीटा और दोबारा घर पैसा मांगने आने पर जान से मार देने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Comments
Post a Comment