दहेज उत्पीड़न मामले में पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज

दहेज उत्पीड़न मामले में पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज 
पट्टी। दहेज की मांग न होने पर विवाहिता को ससुराल पक्ष के लोग तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। और कुछ ही दिन बाद वह गर्भवती हो गई, इसके बाद ससुराल पक्ष के लोग पीड़िता को उसके मायके छोड़ दिए। जहां पर वह रह रही थी उसे एक बच्ची पैदा हुआ है।
पट्टी कोतवाली इलाके के सराय सरसतपुर गांव निवासिनी सुमन देवी वर्मा ने एसपी प्रतापगढ़ को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी शादी जनपद जौनपुर के सुल्तानपुर गांव थाना सुजानगंज अंतर्गत 2024 में हिंदू हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद से ससुराल पक्ष के लोग एक लाख नगदी व मोटरसाइकिल की मांग करते रहे।मांग पूरी न होने पर सुमन को तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। पति उसे मायके में छोड़ दिया। 11 अगस्त को बेटी को जन्म हुआ इसकी सूचना पीड़िता ने अपने ससुराल में दी। ससुराल पक्ष के लोग कोई नहीं आए पीड़िता ने मामले में एसपी से शिकायत की एसपी के आदेश पर सास कांति देवी ससुर राम अचल, पति सितेश वर्मा, व राकेश वर्मा, के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज