पट्टी मेला देखने आई युवती का मोबाइल चोरी,
पट्टी मेला देखने आई युवती का मोबाइल चोरी,
पट्टी। नगर में लगे ऐतिहासिक दशहरा मेला देखने आई युवती का मोबाइल मेले में चोरी हो गया। जानकारी होने पर मेले में बनाए गए अस्थाई पुलिस चौकी पर मामले की शिकायत लेकर गई।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के महादहा गांव की रहने वाली खुशबू वर्मा रविवार को मेला देखने के लिए आई हुई थी। वह सामान की खरीदारी कर रही थी, इसी दौरान उसका मोबाइल चोरी हो गया। पीड़िता युवती ने मामले की शिकायत मेला में बने अस्थाई चौकी पर की शिकायत मिलने पर मेले में तैनात पुलिस कर्मियों ने काफी खोज-बीन किया लेकिन मोबाइल नहीं मिला। पीड़िता को पुलिस मोबाइल खोजे जाने का आश्वासन दिया है। वहीं मेले में अधिक भीड़ चल रही है, सुरक्षा के नाम पर पुलिस के कुछ ही पुलिस कर्मी मौजूद है। चोर उचक्के घटना को अंजाम दे रहे हैं। दूर दराज से आने वाली महिलाएं इनका शिकार हो रहे हैं।
Comments
Post a Comment