ओवरटेक के दौरान डंपर से टकराई बाइक, 19 वर्षीय युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर
ओवरटेक के दौरान डंपर से टकराई बाइक, 19 वर्षीय युवक की मौत, चचेरा भाई गंभीर
पट्टी। पट्टी–चांदा मार्ग पर बीबीपुर बारडीह आमापुर मोड़ के पास नवनिर्मित फायर स्टेशन के सामने शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी अखिलेश सिंह का इकलौता पुत्र आदित्य सिंह (19) अपने चचेरे भाई अंश सिंह (17) पुत्र प्रवीण सिंह के साथ बाइक से नारंगपुर बाजार गया हुआ था। शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे दोनों बाजार से लौट रहे थे।
आमापुर मोड़ के आगे नवनिर्मित पट्टी फायर स्टेशन के सामने मिट्टी लदे डंपर को ओवरटेक करने के दौरान बाइक की डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसे में आदित्य सिंह के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि अंश सिंह के हाथ में गंभीर चोट आई।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सेठ पन्नालाल खंडेलवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आदित्य सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल अंश सिंह का उपचार अस्पताल में जारी है।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में नगर व गांव के लोग अस्पताल पहुंच गए। इकलौते पुत्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Comments
Post a Comment