पागल कुत्ते के हमले में दो किशोर घायल ,एंटी सिरम के लिए सीएचसी बेलखरनाथ से पट्टी रेफर
पागल कुत्ते के हमले में दो किशोर घायल ,
एंटी सिरम के लिए सीएचसी बेलखरनाथ से पट्टी रेफर
पट्टी। घर के सामने खेल रहे चार वर्षीय किशोर पर पागल कुत्ते ने हमला कर घायल कर दिया। दिलीप पुर थाना क्षेत्र के बेलखरनाथ धाम परिसर निवासी सूरज पुष्प जीवी का बेटा श्रेयांश 4 वर्ष सोमवार की सुबह 9:00 बजे घर के सामने खेल रहा था अचानक पीछे से पहुंचा पागल कुत्ता हमला कर दिया चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग किसी तरह उसे बचाया और इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए इसी तरह दिलीपपुर थाना क्षेत्र के दहेर कलां गांव निवासी मुकेश सिंह का बेटा अभी सिंह नव वर्ष दीवानगंज बाजार स्थित एक प्राइवेट स्कूल का छात्र है स्कूल जाने के लिए घर से 50 मीटर दूरी पर इंतजार कर रहा था अचानक आवारा कुत्ता अभी पर हमला कर दिया जानकारी मिलने पर परिवार के लोग अभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों किशोर को एंटी सीरम के लिए पट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। अधीक्षक इरफान खान ने बताया कि दोनों को पागल कुत्ते ने हमला कर घायल किया और घाव गंभीर के साथ एंटी सीरम के लिए पट्टी रेफर किया गया है। सोमवार 4:00 तक दोनों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया और एहतियात बरतने की सलाह चिकित्सकों द्वारा दी गई है।
Comments
Post a Comment