पट्टी तहसील क्षेत्र में गुटका पान मसाला के दामों में व्यापारियों का बड़ा खेल, ग्राहक के साथ छोटे दुकानदार भी परेशान
पट्टी तहसील क्षेत्र में गुटका पान मसाला के दामों में व्यापारियों का बड़ा खेल, ग्राहक के साथ छोटे दुकानदार भी परेशान
पट्टी। तहसील क्षेत्र में इन दिनों गुटखा पान मसाला को लेकर एक बड़ा मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है की तहसील क्षेत्र में गुटका पान मसाला व सिगरेट के दामों में अवैध वसूली बड़े व्यापारियों द्वारा की जा रही है। जिसको लेकर तहसील क्षेत्र के कई ग्राहकों व छोटे दुकानदारों ने आरोप लगाया कि जो गुटखा पान मसाला पहले ₹5 का बिकता था वहीं अब₹7 का बिक रहा है। इस मामले की जानकारी प्रशासन को है लेकिन प्रशासन इस और कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। शनिवार को दिन में 10:30 बजे के आसपास जब हमारी बात ग्राहकों और छोटे दुकानदारों से हुई तो उनका कहना है कि या तो गुटखा पान मसाला को पूरी तरह बंद कर दिया जाए नहीं तो अनुमानित लागत से अधिक वसूली पर कार्यवाही की जाए। गुटकावा सिगरेट की खरीदारी करने वाले ग्राहकों का दुकानदारों से विवाद भी हो रहा है। वहीं कस्बे के छोटे दुकानदारों का कहना है कि जब हमें बड़े व्यापारी मूल्य से अधिक कीमत पर गुटका सिगरेट दे रहे हैं तो हमें भी अपनी लागत व कमाई निकालने के लिए अधिक कीमत पर बिक्री करनी पड़ रही है। फिलहाल देखना यह होगा कि क्या प्रशासन इस और कोई ठोस कदम उठाता है या नहीं।
Comments
Post a Comment