जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे और पत्थर, छह लोग घायल,

जमीनी विवाद में चले लाठी डंडे और पत्थर, छह लोग घायल, 
 पट्टी।दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सिंगठि खालसा गांव में जमीनी विवाद के दौरान दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और पत्थर चले। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि गांव निवासी अशोक मिश्रा पुत्र श्री नाथ ने पुलिस को दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी अखिलेश पप्पू पुत्र छविनाथ व अन्य से उनका जमीन संबंधी विवाद काफी समय से चल रहा है ।जमीन पर कब्जे को लेकर दूसरे पक्ष के लोग आए दिन मारपीट पर आमादा रहते हैं।घटना के कुछ देर पहले भी प्रार्थी ने पुलिस को सूचना दी थी जिस पर पुलिस मौके पर आई और दोनों पक्षों को समझा बूझाकर वापस लौट गई ।पुलिस के जाते ही विपक्षी महिलाओं और पुरुष के साथ हाथ में लाठी लाठी, डंडा, पत्थर लिए पत्थर आ धमके और कई लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट की घटना में शोभा देवी, अशोक, व अन्य को चोट आई हैं ।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है जहां उनके मेडिकल हुआ है ।घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है। पीड़ित का आरोप है कि अभी तक पुलिस ने उसका मुकदमा नहीं दर्ज किया है। थाना अध्यक्ष बलराम सिंह का कहना है कि प्रार्थना पत्र मिला है जांच की जा रही है, कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज