आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में फायरिंग व मारपीट मामले का आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में फायरिंग व मारपीट मामले का आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार
पट्टी।पुराने विवाद को लेकर वादी एवं उसके परिजनों पर हमला कर मारपीट व तमंचे से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।
घटना के संबंध में थाना आसपुर देवसरा में मु.अ.सं. 59/25 धारा 288/351(3)/352/3(5)/109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत 2 नामजद व 5-6 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी राकेश चौरसिया के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह मय हमराह कांस्टेबल कैलाश यादव व वीरेंद्र यादव द्वारा क्षेत्र में चेकिंग व वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी राज उर्फ गौतम उपाध्याय (21 वर्ष) पुत्र कमलेश उपाध्याय निवासी पूरेधनी, थाना आसपुर देवसरा को महुली रोड से सीताराम इंटर कॉलेज ऐलाही की ओर जाने वाली सड़क के पास से गिरफ्तार किया गया।पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 01 अदद नाजायज देशी तमंचा .315 बोर एवं 02 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किए गए हैं।मामले में थाना अध्यक्ष राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Comments
Post a Comment