तालाब में नहा रहे युवकों पर खूनी हमला, चाकू से गोदकर तीन को किया लहूलुहान,पुरानी रंजिश में तालाब बना रणभूमि, लाठी-डंडा और चाकू लेकर पहुंचे हमलावर,सुलह का दबाव न मानने पर जानलेवा वार! रेडीगारापुर में तीन युवक अस्पताल में भर्ती,

तालाब में नहा रहे युवकों पर खूनी हमला, चाकू से गोदकर तीन को किया लहूलुहान,

पुरानी रंजिश में तालाब बना रणभूमि, लाठी-डंडा और चाकू लेकर पहुंचे हमलावर,

सुलह का दबाव न मानने पर जानलेवा वार! रेडीगारापुर में तीन युवक अस्पताल में भर्ती,
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रेडीगारापुर गांव में शनिवार दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब तालाब में नहा रहे तीन युवकों पर पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।बताया जा रहा है कि गांव निवासी विजय यादव, जो पंचायती राज विभाग में जेई पद पर तैनात हैं, अपने दोस्तों शिवम यादव और गोली उर्फ विजय कुमार के साथ मोहिनी तालाब पर नहाने गए थे। इसी दौरान गांव के ही कुलदीप चौरसिया अपने परिवार के कई लोगों के साथ लाठी-डंडा, धारदार हथियार और चाकू लेकर वहां पहुंच गया।
आरोप है कि हमलावरों ने विजय यादव पर सीधा चाकू से हमला बोल दिया। उनके पेट और कंधे पर तीन गहरे घाव हुए। विजय की चीख-पुकार सुनकर गहरे पानी में नहा रहे शिवम यादव और गोली उर्फ विजय कुमार बचाने दौड़े, लेकिन हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया।शिवम यादव, जो दो दिन पहले ही मुंबई से गांव आया था, उसके सीने, पेट और छाती के पास कई चाकू के घाव मिले हैं। वहीं गोली उर्फ विजय कुमार के बाएं हाथ में गंभीर चोट आई है।घायल विजय यादव ने बताया कि फरवरी 2025 में सुल्तानपुर के चांदा क्षेत्र में एक बारात के दौरान भी आरोपियों ने उन पर हमला किया था, जिसका मुकदमा दर्ज है। उसी मुकदमे में सुलह का दबाव लगातार बनाया जा रहा था। इसके अलावा उनके बड़े भाई संजय यादव एक अन्य मुकदमे में गवाह हैं, जिसमें भी विपक्षी लगातार समझौते का दबाव बना रहे थे।पीड़ितों का आरोप है कि बात न मानने पर कई बार जान से मारने की धमकी दी गई थी, और आखिरकार शनिवार को इस खूनी वारदात को अंजाम दे दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज