कार्यकाल पूरा होने पर पट्टी बार अध्यक्ष अनिल सिंह ने कमेटी के साथ दिया इस्तीफा बैठक में नई एल्डर कमेटी का हुआ गठन

कार्यकाल पूरा होने पर पट्टी बार अध्यक्ष अनिल सिंह ने कमेटी के साथ दिया इस्तीफा बैठक में नई एल्डर कमेटी का हुआ गठन 
पट्टी।सोमवार को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक पट्टी तहसील सभागार में बार अध्यक्ष अनिल सिंह की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की एक बैठक हुई बैठक में उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा होने पर एल्डर कमेटी के समक्ष निर्वाचित कमेटी के साथ अपना इस्तीफा सौंपा।उनके इस कदम की वहां उपस्थित अधिवक्ताओं ने भूरी भूरी प्रशंसा की। इस दौरान अधिवक्ताओं का कहना है कि पूर्व में कई अध्यक्ष ऐसे रहे हैं जिनका कुर्सी का मोह किसी से छुपा नहीं है। बैठक में वकालतनामा से होने वाली आय का भी मुद्दा जोर-शोर से उठा। इस दौरान 10 वरिष्ठ अधिवक्ताओं का नाम एल्डर कमेटी में शामिल होने के लिए बार अध्यक्ष अनिल सिंह ने अधिवक्ताओं के समक्ष रखा। जिनमे वरिष्ठ अधिवक्ता अच्छे लाल ओझा कमलेश शुक्ल शीतला प्रसाद सिंह जीपी गुप्ता हर्ष नारायण सिंह अजीत सिंह समेत 6 लोगों के नाम पर अधिवक्ताओं ने अपनी सहमति जाहिर की। वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने इन अधिवक्ताओं से जब एल्डर कमेटी में कार्य करने पर सहमति के विषय में पूछा तो बैठक में मौजूद 6 अधिवक्ताओं ने अपनी सहमति दे दी। एल्डर्स कमेटी में मौजूद अजीत सिंह ने बताया कि पूर्व की कमेटी को भंग करते हुए नई कमेटी का गठन किया गया है। अध्यक्ष अपनी कमेटी के साथ इस्तीफा दे दिए हैं नई कमेटी के गठन तक वर्तमान कमेटी पूर्व की भांति अपना कार्य करती रहेगी। चुनाव की पूरी व्यवस्था कमेटी की देखरेख में संपन्न किया जाएगा कोई भी निर्णय लेने के लिए कमेटी स्वतंत्र होगी। बैठक में महामंत्री प्रमोद सिंह, के राम, पूर्व अध्यक्ष राधा रमण मिश्र, अशोक श्रीवास्तव, वरुण पांडे बंटी सूरज सिंह, विपिन सिंह, नंदन चतुर्वेदी रण विजय सिंह राकेश खरे अमरीश त्रिपाठी केशव पांडे दिनेश सिंह राजकुमार वर्मा समेत पट्टी तहसील के सैकड़ो अधिवक्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज