मनुष्य के जीवन को संवार देती है श्रीमद्भागवत कथा नन्दन दास जी महाराज गोधूपटटी गांव में चल रही है सात दिवसीय संगीतमयीकथा

मनुष्य के जीवन को संवार देती है श्रीमद्भागवत कथा नन्दन दास जी महाराज 
गोधूपटटी गांव में चल रही है सात दिवसीय संगीतमयी
कथा
प्रतापगढ़ ।मनुष्य को जीवन को संवार देती है श्रीमद्भागवत कथा इसलिए प्रत्येक प्राणी को एक बार श्रीमद् भागवत कथा अवश्य सुननी चाहिए।कथा सुनने से कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं।
 उक्त बातें बेलखरनाथ धाम के गोधूपटटी गांव में राम मिलन मिश्रा व मीरा मिश्रा द्वारा आयोजित सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा वाचक अयोध्या धाम से पधारे कथा वाचक अंजनी नन्दन दास जी महाराज ने कही।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य है कि वह अपने जीवन में एक बार श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन कर उसका रसपान अवश्य करें जिससे उसके सारे कष्ट मिट जाएंगे।उन्होंने कहा कि राजा परीक्षित ने भी कथा सुनी तभी उनका कल्याण हुआ।इस कथा में भगवान कृष्ण की सारी लीलाएं जीवन में एक नई प्रेरणा देती है।
इस दौरान अधिवक्ता रविशंकर मिश्रा,चंचल मिश्रा, रामचंद्र मिश्रा, त्र्यंबक नाथ मिश्रा, इंद्र जीत,जगदीश तिवारी,विनय पांडेय, धर्मेन्द्र मिश्रा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज