बाग में बकरी जाने पर दलित युवक की पिटाई, एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज
बाग में बकरी जाने पर दलित युवक की पिटाई, एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज
पट्टी। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के बिंदागंज शिवगढ़ गांव में बकरी चराने के दौरान हुए विवाद में एक दलित युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 4 बजे गांव निवासी रामसेवक का पुत्र शिवम गांव के अन्य लोगों के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित बाग में बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान शिवम की एक बकरी बाग के अंदर चली गई, जिसको लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गांव निवासी आबुल हसन का पुत्र कलाम लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचा और शिवम पर हमला कर दिया। इस दौरान उसने जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने बकरी को भी पीटकर घायल कर दिया।
घटना के दौरान साथ में मौजूद लोगों ने इसकी सूचना शिवम के पिता रामसेवक को दी। मौके पर पहुंचे पिता को भी आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।
शनिवार को घायल शिवम के पिता की तहरीर पर दिलीपपुर पुलिस ने आरोपी कलाम के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट, मारपीट व अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज रघुवंशी ने बताया कि बकरी के बाग में जाने को लेकर हुए विवाद में किशोर के साथ मारपीट व जातिसूचक गालियां देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
Comments
Post a Comment