जमीन विवाद में मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
जमीन विवाद में मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के पूरे बंशीधर गांव में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।गांव निवासी रेणु देवी विश्वकर्मा ने सोमवार देर शाम पट्टी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन के पुराने विवाद को लेकर पड़ोसी आशीष विश्वकर्मा, सत्यम विश्वकर्मा, रेनू विश्वकर्मा और कल्पना विश्वकर्मा ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।मारपीट में रेणु देवी के साथ उनकी सास मिथिलेशी देवी विश्वकर्मा और ससुर घनश्याम विश्वकर्मा भी घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।पीड़िता का कहना है कि जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था और इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने हमला किया। घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही।कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
Comments
Post a Comment