ऑपरेशन प्रहार में प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹2.22 करोड़ का गांजा बरामद

ऑपरेशन प्रहार में प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹2.22 करोड़ का गांजा बरामद
प्रतापगढ़। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना फतनपुर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक से 02 कुंतल 21 किलो 640 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब ₹2.22 करोड़ बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई थाना फतनपुर क्षेत्र के पकड़ी बॉर्डर बैरियर के पास की गई। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी फतनपुर मनीष कुमार त्रिपाठी और स्वाट टीम प्रभारी अमित कुमार चौरसिया की अगुवाई में ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान ट्रक में अन्य सामानों के बीच छिपाकर रखी गई सात बोरियों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।गिरफ्तार अभियुक्तों में कंधई थाना क्षेत्र के जाफरपुर निवासी मो. अरबाज (25), कठार मधुपुर निवासी शोएब मलिक (22) तथा मंदाह निवासी मो. वासिर (27) शामिल हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना फतनपुर में मुकदमा संख्या 82/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर ट्रांसपोर्ट के जरिए अन्य सामानों के बीच छिपाकर अलग-अलग स्थानों पर सप्लाई करते थे और इस अवैध कारोबार से मोटा मुनाफा कमाते थे।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान को जिले में नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी या निर्माण की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 6307363107 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज