ससुरालीजनों पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का आरोप,मासूम बेटी संग घर से भगाने की शिकायत, पुलिस जांच में जुटी,

ससुरालीजनों पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का आरोप,
मासूम बेटी संग घर से भगाने की शिकायत, पुलिस जांच में जुटी,
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के उपाध्यायपुर गांव की रहने वाली खुशबू पत्नी अनिल ने अपने ससुरालीजनों पर मारपीट और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका पति, देवर और सास आए दिन उसे प्रताड़ित करते हैं तथा छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करते हैं।
पीड़िता का आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की और उसे उसकी दो वर्षीय मासूम बेटी के साथ घर से बाहर निकाल दिया। घटना के बाद परेशान विवाहिता ने दोपहर करीब 12:30 बजे पट्टी कोतवाली पहुंचकर पति, देवर और सास के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
मामले में हल्का दरोगा प्रशांत कटियार ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत प्राप्त हुई है। प्रकरण की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज